दुबई में भारी पड़े जयदीप रावत के मुक्के !
बॉक्सर जयदीप रावत पौड़ी गढ़वाल देहरादून
जीता सिल्वर मेडल
Location Dubai, United Arab EmiratesDates 24–31 August
देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोट्र्स काॅलेज देहरादून के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स काॅलेज के बाॅक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर ने एक ऐसे हीरे को तराशा है जो अब आर्मी में तैनात होने के साथ ही देश-प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन कर रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पैठाणी गांव निवासी जयदीप रावत की। जयदीप ने दुबई में 24 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक आयोजित हुई एशियन बाॅक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बाॅक्सर जयदीप रावत ने बताया कि इंजर्ड होने के कारण वह फाइनल नहीं खेल पाए, अन्यथा उनका पूरा फोकस गोल्ड मेडल जीतने पर था।
जयदीप रावत ने बताया कि उन्होंने 2014 में बाॅक्सिंग शुरू की थी।
No comments:
Post a Comment