Tuesday, November 23, 2021

क्या हम नास्तिक हो सकते है

क्या हम नास्तिक हो सकते है?
प्रश्न - क्या हम नास्तिक हो सकते है?
उत्तर- नास्तिक कौन है ईश्वर के अस्तित्व पर जो नकारे वह नास्तिक होता है 
लेकिन ईश्वर? आस्तित्व? ईश्वर अगर हम धर्म को देंखे तो हर धर्म अपने तरीके से बात करता दिखता है और लोग लडने मरने मारने को तैयार हो जाते है आज भी बहुत खून खराबा होता है इजराइल फिलीस्तीन के बीच ,शिया सुन्नी का विवाद, सनातन हिंदू में भी चार वर्ण (कर्म आधार था कभी लेकिन आज जाति बन गई) उन के जातिगत झगडे 
इसे देख कर कुछ लोग कहते है हम भगवान को नही मानते लेकिन धर्म के भगवान को हालांकि आडंबर बहुत जरूरी है संसार में मूलतः तीन प्रकार की पूजा होती है पहले साकार फिर साकार को मन में धारण कर के फिर सीधा निराकार जैसे छोटे बच्चे को सिखाते है ए फार एप्पल फिर वो समझता है ए का अर्थ सारी उम्र वो ए से एप्पल नही कहता
शुरू की अवस्था है ये
अब बात करते है आध्यात्म की एक बडा सर्वर इंटर्नेट का और हम छोटे छोटे सर्वर 
हमारा सर्वर खराब है तो नेट नही चलेगा और हम कहेंगे हम बडे सर्वर को नही मानते अपना सिस्टम ठीक करो भाई आप का वाई फाई खराब है वो जोडने में सक्षम नही है तो जुडो गे कैसे??
अब बात ठीक करने की 
कभी किसी की मदद कर के देखो जो मुसीबत में हो अच्छा लगता है अंदर से, बस यही एहसास उस के होने का है 
न था कुछ तो खुदा था वो कुछ न होता तो खुदा होता वो
डुबोया है जिस के होने न होने ने मुझे न मैं होता तो क्या होता वो?
वो कर्म करो जिस से अंदर अच्छा लगे वो भाव ही है जो तुम्हे जीवित रखे हुए है 
कर के देखना कभी अच्छा लगेगा 
आप सब के अंदर विद्यमान परम तत्व को मेरा नमन 

No comments:

Post a Comment

Get a Mini Fridge and a Year of Coca-Cola Now!

GET A CHANCE TO WIN MINI FRIDGE. Coca-Cola Now! Get a Mini Fridge and a Year of Coca-Cola Now!