Friday, March 25, 2022

क्या हैं समय

◆ *12:00 बजने के स्थान पर आदित्या: लिखा हुआ है, जिसका अर्थ यह है कि सूर्य 12 प्रकार के होते हैं-*
🚩 *अंशुमान, अर्यमन, इंद्र, त्वष्टा, धातु, पर्जन्य, पूषा, भग, मित्र, वरुण, विवस्वान और विष्णु।*

◆ *1:00 बजने के स्थान पर ब्रह्म लिखा हुआ है, इसका अर्थ यह है कि ब्रह्म एक ही प्रकार का होता है।*

🚩 *"एको ब्रह्म द्वितीयो नास्ति"।*

◆ *2:00 बजने की स्थान पर अश्विनौ लिखा हुआ है जिसका तात्पर्य यह है कि अश्विनी कुमार दो हैं।*

✍ *"नासत्य"और द्स्त्र"।*

◆ *3:00 बजने के स्थान पर त्रिगुणा: लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य यह है कि गुण तीन प्रकार के हैं।*

✍ *सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण।*

◆ *4:00 बजने के स्थान पर चतुर्वेदा: लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य यह है कि वेद चार प्रकार के होते हैं।*

🚩 *ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद।*

◆ *5:00 बजने के स्थान पर पंचप्राणा: लिखा हुआ है, जिसका तात्पर्य है कि प्राण पांच प्रकार के होते हैं।*

🔥 *अपान, समान, प्राण, उदान और व्यान।*

◆ *6:00 बजने के स्थान पर षड्र्सा: लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि रस 6 प्रकार के होते हैं।*

🔥 *मधुर, अमल, लवण, कटु, तिक्त और कसाय।*

◆ *7:00 बजे के स्थान पर सप्तर्षय: लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सप्त ऋषि 7 हुए हैं।*

🚩 *कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ।*

◆ *8:00 बजने के स्थान पर अष्ट_सिद्धिय: लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि सिद्धियां आठ प्रकार की होती है।*

🔥 *अणिमा, महिमा, लघिमा, गरिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, इशित्व और वशित्व।*

◆ *9:00 बजने के स्थान पर नवद्रव्याणि लिखा हुआ है इसका तात्पर्य है कि 9 प्रकार की निधियां होती हैं।*

🔥 *पद्म, महापद्म, नील, शंख, मुकुंद, नंद, मकर, कच्छप, खर्व।*

◆ *10:00 बजने के स्थान पर दशदिशः लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि दिशाएं 10 होती है।*

🔥 *पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ईशान, नैऋत्य, वायव्य, आग्नेय, आकाश, पाताल।*

◆ *11:00 बजने के स्थान पर रुद्रा: लिखा हुआ है, इसका तात्पर्य है कि रुद्र 11 प्रकार के हुए हैं।*

🔥 *कपाली, पिंगल, भीम, विरुपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, अहिर्बुध्न्य, शम्भु, चण्ड और भव।*
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

No comments:

Post a Comment

Get a Mini Fridge and a Year of Coca-Cola Now!

GET A CHANCE TO WIN MINI FRIDGE. Coca-Cola Now! Get a Mini Fridge and a Year of Coca-Cola Now!